IND vs AUS T20 Series Result:टी20 में भारत का दबदबा! युवा भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, कप्तान सूर्या का अजेय रिकॉर्ड जारी।

IND vs AUS T20 Series Result:टी20 में भारत का दबदबा! युवा भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा, कप्तान सूर्या का अजेय रिकॉर्ड जारी।

 

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है। सीरीज का 5 और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। ऊर्जा से भरपूर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर एक रोमांचक पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ, टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है, जिसका श्रेय पूरी टीम के साथ- साथ काफी हद तक टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को जाता है।

इस सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया। उन्होंने इस सीरीज में 161.38 की शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 163 रन बनाए, और साथ ही टी20I में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के हिसाब से) बनाने का कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

 

📊 सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल कप्तानी रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को अब तक एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी है। उनका रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह इस फॉर्मेट में एक सफल लीडर साबित हुए हैं:

34 मैच में 27 जीत और केवल 5 हार (जीत का प्रतिशत ~84%)।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब भी जीता है, जहां टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी।

धोनी-कोहली की बराबरी: इस जीत के साथ, सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 सीरीज जीतने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बराबरी कर ली है, जिन्होंने इससे पहले यह कारनामा किया था।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *